छठ महापर्व का समापन, नव युवक छठ पूजा सेवा समिति में उमड़ी श्रद्धालुओ की भीड़

चौसा/बक्सर: नव युवक छठ पूजा सेवा समिति सोनपा द्वारा भव्य छठ पूजा का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। 7 नवंबर की शाम संध्या अर्घ्य से शुरू होकर, 8 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देकर महापर्व छठ पूजा का समापन हुआ। इस पूजा में ग्रामीण क्षेत्र की श्रद्धालु एकत्रित हुए।

नव युवक छठ पूजा सेवा समिति के अध्यक्ष गोपाल यादव ने बताया कि समिति पिछले कई वर्षों से यहां छठ पूजा का आयोजन कर रही है और इस बार भी पूजा के लिए विशेष इंतजाम किए गए थे।

उन्होंने बताया जिला परिषद प्रतिनिधि मुन्ना सिंह के द्वारा चारों ओर उचित रोशनी की व्यवस्था की गई थी, ताकि सुबह और शाम के समय श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो। नल लगवाए आगे इसे पक्का घाट करने का वादा किया। साथ ही महिलाओं के लिए विशेष पूजन स्थल साथ ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस बल की भी तैनाती की गई थी।

छठ पूजा का यह महापर्व 5 से 8 नवंबर तक चार दिनों तक मनाया गया। 5 नवंबर को नहाय-खाय के साथ शुरू होकर, 6 नवंबर को खरना, 7 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 8 नवंबर को उगते सूर्य को अर्घ्य देने के साथ समाप्त हुआ। यह पर्व मुख्य रूप से बिहार, झारखंड और उत्तर प्रदेश में मनाया जाता है, लेकिन अब इसे देशभर और विदेशों में भी बड़े श्रद्धा भाव से मनाया जाता है। छठ पूजा में विशेष रूप से भगवान सूर्य और उनकी बहन छठी मईया की पूजा की जाती है, जिसमें उगते हुए सूर्य और डूबते सूर्य को अर्घ्य देने की परंपरा है।

इस भव्य आयोजन में समिति के सदस्य अजीत यादव,सोनू यादव, अनिल यादव, बृजेश सिंह उर्फ पिंटू पहलवान, रामानुज सिंह, मुन्ना सिंह पहलवान
अनिल यादव, बृजेश सिंह उर्फ पिंटू पहलवान, रामानुज सिंह, मुन्ना सिंह पहलवान,राम व्यास यादव, मोती यादव, लोरिक सिंह, छठु सिंह, मन्नू
,राम व्यास यादव, मोती यादव, लोरिक सिंह, छठु सिंह, मन्नू ,बिहारी कुमार,संतोष यादव, वीरेंद्र यादव, अमित यादव,राहुल गुडू यादव, विशाल प्रिंस सहित सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

(अजय कुमार यादव की रिपोर्ट)