देवोत्थान एकादशी पर श्रद्धालुओं ने लगायी आस्था की डुबकी

गाजीपुर। कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की देवोत्थान एकादशी के मौके पर मंगलवार को नगर के विभिन्न गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भीड़ लगी। मंदिरों में भी भीड़ देखी गई। सुबह चार बजे से लेकर दिन के 12 बजे श्रद्धालु गंगा में आस्था की डुबकी लगाते रहे। नगर के प्रमुख गंगा घाटों पर खासी भीड़ रही। घर-घर शाम को श्रीहरि विष्णु के साथ तुलसी का विवाह कराया गया। एकादशी के दिन गन्ने और नए गुड़ का सेवन भी किया गया। देवोत्थानी एकादशी पर श्रद्धालुओं ने मंगलवार को गंगा में आस्था की डुबकी लगाकर व्रत रखकर विधि-विधान से पूजन कर भगवान को जगाया। भगवान के जागने के साथ ही आज से शुभ कार्य शुरू हो जाएगा।