मुहम्मदाबाद: चंदनी पब्लिक स्कूल में धूमधाम से चिल्ड्रेन्स डे मनाया गया। इसका शुभारम्भ केक काटकर किया गया। सीपीएस में कई तरह के इवेंट आयोजित किये गए जिसमे टॉफी रेस , सुई धागा रेस, म्यूजिकल बॉल जैसे गेम हुए।सभी गेम में टॉप 3 पोजीशन वाले बच्चों को लकी ड्रा में शामिल किया गया। बच्चों को टॉफी , चॉकलेट, पेंसिल ,पेन दिया गया।

निदेशक नवीन कुमार राय ने भारत के प्रथम दिवंगत प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के जीवन-मूल्यों पर प्रकाश डाला। उन्होंने चाचा नेहरू को सच्चा बाल प्रेमी व बाल-सखा बताते हुए उनका जीवन परिचय दिया। स्कूल प्रबंधक विक्रम ने बच्चों को खेलकूद का महत्व बताया। उन्होंने बताया कि आधुनिक जीवनशैली व खानपान की आदतों को बनाए रखने में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होने बताया कि खेल जीवन एवं शिक्षा का अभिन्न अंग हैं और इन्हें खेल भावना से ही खेला जाना चाहिए।
प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय ने कहा किसी भी देश के भविष्य की नींव उसके देश के बच्चे होते हैं। जितना उन्हें हम आज मजबूत करेंगे उतना ही आगे चलकर वह अपने बेहतर भविष्य का निर्माण करेंगे।
इस अवसर पर मधाई सरकार, आशुतोष राय, नाज़िया नाज़, झूलन सिंह यादव ,दीपमाला सरकार, पंचम राय, शबाना खातून, अनुभव शर्मा, संजय कुशवाहा, बिपुल पांडेय, नागेंद्र यादव, सोनाली पटेल, प्रमोद यादव ,रानी राय ,गुलाफ़सा बानो, अरुण साहू, ज्योति तिवारी, अंजलि पासवान, तरन्नुम खातून, श्रेया शर्मा, रामचंद्र ,अरविंद राय, राजेश सिंह आदि मौजूद रहे।
