भांवरकोल: क्षेत्र के ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल अवथही में बाल दिवस के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बच्चो में देश के प्रथम प्रधानमंत्री प. जवाहर लाल नेहरू के जन्म दिवस को कई केको की श्रृंखला बनाकर केक काटकर मनाया।

चाचा नेहरू को पुनः जीवंत करते हुए विद्यालय के शिक्षकों के निर्देशन में बच्चों ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उन्हें याद किया।

प्रधानाचार्य विनय कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए की बाल दिवस की महत्ता और देश निर्माण में नेहरू जी के योगदान को याद किया। उन्होंने ने आह्वान किया कि अच्छी शिक्षा जीवन का प्रथम लक्ष्य हो और राष्ट्र वादी भावना सभी में निहित हो। इस कार्यक्रम में वरिष्ठ शिक्षक पूनम ठाकुर, आमिर पांडा, विशाल सिंह यादव, तरन्नुम , एस के पाण्डेय सहित विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाओ का विशेष सहयोग रहा।
