गाजीपुर (सिधागरघाट): कासिमाबाद थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात दो अलग-अलग स्थानों पर आग लग गई। जिसमें जहां दो पशुओं की मृत्यु हो गई। वहीं लाखों का सामान जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार अवराकोल गांव निवासी शैलेंद्र राम पुत्र सुबेदार राम की झोपड़ी में शुक्रवार की रात लगभग 8:00 बजे अलाव के चिंगारी से आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते तब तक एक झोपड़ी में बधी दो बकरियां जलकर मर गई वहीं एक गाय, एक भैंस तथा चार बकरी झुलस गई। बाद में लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। शनिवार को क्षेत्रिय लेखपाल कृष्ण मुरारी पांडेय ने मौके पर जाकर जांच पड़ताल की तथा कासिमाबाद तहसील को रिपोर्ट सौंपी। वहीं दूसरी घटना बेलसंडी चट्टी पर जलालपुर गांव निवासी जवाहरलाल यादव की अमित ट्रेडिंग कंपनी में शॉर्ट सर्किट से देर रात आग लग गई। जिसमें बिजली उपकरण का सारा सामान जल गया। दुकानदार ने बताया कि कूलर बाडी पार्ट्स फाइबर के ब्लेंड ,प्लास्टिक के पर्दे, डाई पैटर्न सभी सामान जलकर राख हो गए जिनकी अनुमानित कीमत 9 लाख के आसपास थी। आग की लपटो को देखकर आसपास के ग्रामीण सहित कारखाने में काम करने वाले मजदूर आग पर काबू पाने का भरपूर प्रयास किया।घटना की सूचना पर पुलिस तथा फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची। लेकिन उससे पहले ही लोगों ने आग पर काबू पा लिया। घटना को तरह-तरह की आशंकाएं व्यक्त की जा रही है जिसको लेकर पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
