भांवरकोल:कार्तिक पुर्णिमा के अवसर पर क्षेत्र के कुन्डेसर गांव में अतिप्राचीन दो दिवसीय परंपरागत मेले का आयोजन सम्पन्न हो गया। इस मेले का आयोजन डेढ़ सौ साल पूर्व से आयोजित होता है। इसे छोटी ददरी मेला कहा जाता है। दो दिन तक चलने वाले इस मेले में आसपास के दर्जनों गांवों के लोगों ने मेले का आनंद लिया तथा मिठाई आदि की जमकर खरीदारी की।

मेले में चरखी, ग्राइडिंग जम्प, कठघोड़वा आदि पर बच्चों ने जमकर लुत्फ उठाया। सुरक्षा के मद्देनजर चौकी इंचार्ज मच्छटी ओमवीर सिंह चक्रमण करते रहे। इस मौके पर ग्राम प्रधान प्रदीप सिंह पप्पू, देवेन्द्र प्रताप सिंह, ओमप्रकाश राय मुन्ना, अशोक सिंह, चंद्रप्रकाश सिंह, बचानू यादव, मुन्नू यादव, झब्बू राय आदि लोग रहे।
