पुरानी पेंशन की मांग को लेकर यूपी कर्मचारी दिल्ली रवाना

उत्तर प्रदेश के राज्य कर्मचारी पुरानी पेंशन योजना की बहाली की मांग को लेकर 17 नवंबर को दिल्ली के जंतर मंतर पर ऐतिहासिक शंखनाद रैली करने जा रहे हैं। केंद्र सरकार की नई पेंशन योजना राज्य कर्मचारियों पर लागू नहीं होने के कारण यह प्रदर्शन किया जा रहा है। गाजीपुर से उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष बालेंद्र कुमार त्रिपाठी और उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी महासंघ के जिला अध्यक्ष राकेश यादव के नेतृत्व में कर्मचारियों से भरी बस दिल्ली के लिए रवाना हुई।