मुहम्मदाबाद :लंबे समय से पुलिस की मनचलों पर कार्रवाई थमने के बाद मुहम्मदाबाद एक बार फिर से पुलिस ने सख्ती शुरु कर दी है।
क्षेत्र में भ्रमण कर महिलाओं के साथ छेड़खानी करने व राह चलते छात्राओ को परेशान करने वालों के विरुद्व अभियान चलाकर रोकथाम में सक्रिय थे।पुलिस की एंटी रोमियो स्क्वायड टीम ने गुरूवार को मुहम्मदाबाद स्थित अष्ट शहीद इंटर कालेज का छुट्टी होने के बाद घर जा रही छात्राओ संग ,फब्तियां कसते व अश्लील इशारा करते हुए एक मनचला युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एंटीरोमियो स्क्वायड टीम ने इस मनचले को गिरफ्तार कर त्वरित कार्यवाही करते हुए धारा 254 आईoपीoसीo के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।

गिरफ्तार युवक की पहचान अच्छेलाल यादव(25)वर्ष पुत्र दीनानाथ यादव निवासी बसाऊ का पूरा , थाना -मुहम्मदाबाद , जनपद गाजीपुर के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सेमरा से मुहम्मदाबाद पढ़ने जाने वाली छात्राओं के साथ बिच रास्ते में फब्तियां कसते और अश्लील इशारा करते थे।इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार सिंह ने बताया कि क्षेत्र में छेड़खानी की घटनाओं को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और मनचलो के खिलाफ कठोर से कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस कार्रवाई से क्षेत्र के मनचले लड़कों में हड़कंप मचा हुआ है। गिरफ्तारी करने वाले टीम में सिपाही सिंकदर कुमार,अरुण कुमार पासवान,रीना भारती,बिंदु गौड़ मौजूद रहे।

