भाजयूमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सन्तोष रंजन राय ने डालिम्स सनबीम गाँधीनगर में किया पौधारोपण

गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील के डालिम्स सनबीम स्कूल गाधीनगर में शुक्रवार को भाजयूमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सन्तोष रंजन राय के द्वारा पौधारोपण किया गया।सर्व प्रथम उनके डालिम्स सनबीम में पहुंचने पर स्कूल के नन्हे नन्हे बच्चों के द्वारा बुके देकर स्वागत किया गया।डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर के निदेशक हिमांशु राय ने सन्तोष रंजन राय को अंग वस्त्रम् एवम वरिष्ठ पत्रकार स्व० विजय कुमार की पुस्तक अक्षर शक्ति भेंट कर सम्मानित किया।

इसके पश्चात विद्यालय परिसर में मिशन ग्रीन गाजीपुर के तहत पौधारोपण कार्यक्रम में सन्तोष रंजन राय.हिमांशु राय एवम अन्य लोगों के द्वारा चितवन.मौलश्री.गंधराज.फाईकस.पाम के पौधे लगाये गये।इस अवसर पर अपने संबोधन में भाजयूमो के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष प्रखर वक्ता सन्तोष रंजन राय ने कहा की पौधारोपण का कार्य अत्यंत सराहनीय कार्य है।वेद पुराण सभी में पौधारोपण को बहुुत ही महत्व दिया गया है।एक बृक्ष दस पुत्र समाना.इससे बढ कर और क्या कहा जा सकता है।प्रत्येक बृक्ष की अलग अलग उपयोगिता है।बढते प्रदूषण. बढती गरमी.अनियमित मौसम और मानसून के लिए बृक्षो का संरक्षण और हर साल पौधारोपण एवम उनकी देख भाल व सुरक्षा मानव जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक है।हम सांस ले रहे है तो यह हमारे पूर्वजों की देन है।

उनके द्वारा लगाये गये बृक्ष हमें फल.छाया के साथ निरन्तर आक्सीजन उपलब्ध करा रहे है।हमारा नैतिक दायित्व बनता है की हम सभी अपने आने वाली पिढियों के लिए बन संरक्षण. जल संरक्षण .पौधारोपण. स्वच्छता के लिए अवश्य कार्य करें।आज हम सभी पहले के बनाये गये पोखरे.जलाशय कुंवा.बाग बगीचे का ही उपयोग कर रहे है।जब की हम सब पहले की बजाय ज्यादा शिक्षित और विकसित है।हमारी आने वाली पीढीयों के लिए क्या उपलब्धि है।क्या हम आने वाले समय के लिए प्रदूषित वातावरण. जल की किल्लत यही सब छोडेंगे।अभी भी समय है हम सभी सचेत हो कर इसके लिए प्रयास करें। उन्होने स्कूल के निदेशक हिमांशु राय को इस कार्यक्रम के लिए धन्यवाद दिया और विद्यालय की अच्छी ब्यवस्था की प्रशंसा के साथ साथ विद्यालय परिवार के प्रति शुभकामनाएं ब्यक्त की।

सन्तोष रंजन राय ने हिमांशु राय से कहा की आप जब भी याद करेंगे मै आपके लिए किसी भी समय और किसी भी कार्यक्रम के लिए सदैव तैयार रहूंगा।इस कार्यक्रम में डालिम्स सनबीम स्कूल गांधीनगर के प्रिंसिपल मुहम्मद शोएब. विनोद शर्मा. मैनेजर मिंकू राय.रितेश राय,मुन्ना राय, आदित्य राय, विपुल राय अभिषेक राय.दिवाकर पाण्डेय.अमित राय.नरेन्द्र भारती.नरेन्द्र राय.शशि भूषण राय.मधुकर पाण्डेय.उपस्थित रहे। (विकास राय)