सन्तोष राजभर हत्याकांड ,पत्नी को बोली बोलने को लेकर हुई थी हत्या,चार गिरफ्तार

गाजीपुर। बीते 21 अगस्त को भांवरकोल थाना क्षेत्र के मनिया गांव में हुई संतोष राजभर की सिर और चेहरे पर फावड़े के बेट से मारकर हत्या मामले का खुलासा करते हुए पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

भावरकोल तिराहे से गिरफ्तार सुनील राजभर, कृष्णा, अजय और मन्नू राजभर ने पूछताछ में बताया कि मृतक संतोष राजभर से जमीनी विवाद की पुरानी रंजिश चली आ रही है। संतोष राजभर सुनील राजभर के घर के सामने या उसके पास से जब भी गुजरता था तो वह सुनील की पत्नी का नाम लेकर बोली बोलता था और अश्लील गाने गाता था,औरसुनील राजभर की पत्नी से अवैध सम्बंध था।जिससे तंग आए सुनील राजभर ने अपने सहयोगियों के साथ मिलकर उसकी योजनाबद्ध तरीके से हत्या कर दी।