आक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल अवथही ने सीबीएसई के परीक्षा परिणाम में किया बेहतरीन प्रदर्शन, टापर हुए सम्मानित

प्रबंध निदेशक के द्वारा छात्र छात्राओं का सम्मान

गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के भांवरकोल ब्लाक अंतर्गत अवथहीं स्थित आक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल का परिणाम शत प्रतिशत है।इसकी जानकारी देते हुए प्रबंध निदेशक भानु प्रताप राय ने बताया की आक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल अवथहीं सी बी एस सी बोर्ड से संबद्ध है।

 

इस विद्यालय के कक्षा 10 के नैतिक राय को 90% आदित्य कुमार राय 88.6%,आयुष मिश्रा 83.6%,प्रांजय राय 81.8%,एवं आर्या राय को 81.2% अंक प्राप्त करने पर विद्यालय में काफी प्रसन्नता है।

आज बुधवार को विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सभी छात्र छात्राओं को उनके अभिभावकों की उपस्थिति में प्रबंध निदेशक भानु प्रताप राय के द्वारा सम्मानित करते हुए सभी को बधाई दी गयी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

इस अवसर पर नैतिक के पिता राकेश राय एडवोकेट,आयुष मिश्रा के पिता सन्तोष कुमार मिश्रा, प्रांजय राय के पिता प्रगतिशील किसान दिवाकर राय, आदित्य राय के पिता राजेश राय,विपिन राय, विद्यालय की कोआर्डिनेटर ज्योति शर्मा,क्लास टीचर शुभम समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।क्लास टीचर शुभम के द्वारा सभी छात्र छात्राओं को मिष्ठान खिलाया गया एवं टाफी भेंट की गई।

कार्यक्रम का संचालन एवं शानदार आयोजन कोआर्डिनेटर ज्योति शर्मा के द्वारा किया गया।सभी आगंतुकों का स्वागत एवं सभी के प्रति आभार प्रबंध निदेशक भानु प्रताप राय के द्वारा ज्ञापित किया गया।सभी अभिभावकों ने प्रबंध निदेशक एवं समस्त स्टाफ को बधाई दी।