कासिमाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत गंगौली निवासी ममता का अपहरण नही हुआ था वह प्रेमिका के घर भाग गयीं थी। पुलिस कथित रूप से अपहृत युवती की छोटी बहन को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो पूरा मामला खुल गया। युवती को शनिवार की दोपहर में खजुहां गांव निवासी प्रेमी के घर से बरामद कर ली। पूछताछ के बाद उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया।

कासिमाबाद थाना क्षेत्र के गंगौली निवासी शैलेंद्र राजभर ने पुलिस को सूचना दी कि रात करीब एक बजे कुछ नाकाबपोश बदमाशों ने छोटी पुत्री सविता के ऊपर धारदार हथियार से प्रहार कर बड़ी बेटी ममता का अपहरण कर लिया। युवती के अपहरण की सूचना मिलने पर पुलिस के हाथ-पांव फूल गए। हरकत में आई पुलिस ने जांच-पड़ताल शुरू कर दी। शैलेंद्र की छोटी पुत्री से पुलिस शुरू में पूछताछ की तो वह घबरा गई। संदेह होने पर कड़ाई से पूछताछ की गई तो पूरा मामला सामने आ गया। सविता ने बताया कि बड़ी बहन ममता रात के पहर अपने प्रेमी प्रदीप राजभर के साथ घर से भाग गई। कोई शक न करे इसके लिए मैंने अपने हाथ पर ब्लेड चलाकर अपहरण की सूचना दे दी।

