सैदपुर पहुँचे राज्यपाल कलराज मिश्र व केंद्रीय मंत्री महेंद्र पांडेय हुआ भव्य स्वागत

हिमांचल प्रदेश के राज्यपाल कलराज मिश्र ने शनिवार को गाजीपुर जिले के सैदपुर में आयोजित अभिनंदन समारोह में बतौर मुख्य अथिति शामिल हुए। उसनके साथ आए केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र पांडेय का भी जनपदवासियों ने जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया।

इस दौरान कलराज मिश्र ने कहा कि राष्ट्रहित के लिए सामाजिक संतुलन बनाए रखना, अपने कर्तव्य से विमुख न होना और कार्य क्षेत्र में राजनीतिक मतभेद के बावजूद सबको साथ लेकर चलने वाला ही महान व्यक्ति होता है। राज्यपाल के रूप में संविधान का अनुपालन कराना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है। युवाओं को उनकी प्रतिभा का सदुपयोग कररने का मौका देने का कार्य जीवन पर्यन्त करता रहा। इसी कार्यशैली के चलते संगठन और सत्ता के महत्वपूर्ण पदों को पूरी निष्ठा से निभाया।उन्होंने कहा कि यह मेरा नहीं, बल्कि सैदपुर क्षेत्र की संपूर्ण जनता का अभिनंदन है। इसी जनता के आशीर्वाद से मुझे यह मुकाम हासिल करने में सफलता मिली।

अपने स्वागत से अभिभूत महामहिम ने कहा कि अपनी धरती पर मैं कोई बनावटी भाषा बोलने की बजाए अपने हृदय की बात बोल रहा हूं।बड़ों से मिले संस्कार को आत्मसात कर अपनी पहचान बनाई। कठिनाइयों के बीच रहकर संघर्ष किया। पौराणिक गाथाओं से सीख लेते हुए देश और समाज सेवा का व्रत लिया। उन्होंने प्रदेश में लोक निर्माण मंत्री के कार्यकाल के दौरान बनाए गए महत्वपूर्ण पुलों एवं सड़कों का भी उल्लेख कर पूर्वांचल के विकास में अपने योगदान की चर्चा की। आयोजकों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनके प्रयास के चलते ही आज उन्हें अपनी धरती के लोगों को प्रणाम करने का मौका मिला है।