एमएएच स्कूल के प्रधानाचार्य ने शनिवार को एक छात्र को फिर पीट दिया। सूचना मिलने पर परिजन स्कूल पहुंच गए। छात्र को लेकर कोतवाली पहुंचे और मामले में तहरीर दी। पुलिस ने छात्र का मेडिकल कराकर रिपोर्ट दर्ज कर ली। एमएएच स्कूल के प्रधानाचार्य द्वारा छात्र को पीटने का यह दूसरा मामला है। शहर में प्रतिष्ठित एमएएच कालेज आजकल बदइंतजामी और शिक्षकों की बेरहमी की सुर्खियां बनी है। प्रधानाचार्य मुहम्मद खालिद अमीर ने शनिवार को फिर बाल न कटवाने पर छात्र को पीटा। कोतवाली पहुंचे छात्र के परिजनों ने बताया कि उनका बेटा आमिर सुहैल एमएएच स्कूल में कक्षा-सातवीं का छात्र है। आरोप लगाया कि शनिवार को प्रधानाचार्य ने उसे क्लास में बिखरे बालों के साथ देखा तो बुलाकर डांटने लगे। इसके बाद उसकी पिटाई कर दी और घर जाकर अभिभावकों को बुलवाया।

इसके बाद परिजन छात्र को अस्पताल ले जाकर कराया और बाद में कोतवाली पहुंचकर प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर छात्र का मेडिकल कराया और विभागीय अधिकारियों संग मामले की जांच की।

