मुहम्मदाबाद: क्षेत्र के चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर में दीपावली के पावन पर्व पर रंगोली प्रतियोगिता मनाया गया. जिसमें स्कूल के सभी बच्चों ने भाग लिया।

इस मौके पर निदेशक नवीन राय ने बताया कि प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्कूल की ओर से बच्चों के मानसिक व बौद्धिक विकास के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ।उन्होंने कहा कि पटाखों से प्रदूषण फैलता है और मानव जीवन पर दूषित पर्यावरण का नुकसान होता है।
प्रधानाचार्य प्रवीण पियूष राय ने दीपावली के त्यौहार पर सांस्कृतिक पहलूओं पर प्रकाश डालते हुऐ बताया कि हमारे जीवन में इन त्यौहारों का बहुत महत्व तथा इन सांस्कृतिक मुल्यों को जीवन में उतारने की अपील की।रंगोली में छात्रों हुनर देखकर काफी प्रसन्न हुए।विद्यालय परिवार को दिपावली की शुभकामनाएं दी।

इसके पूर्व विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हुए जिसमे कक्षा नर्सरी से यूकेजी के बच्चों के लिए चित्र कला प्रतियोगिता व कक्षा 1 से 5 वीं तक के बच्चों का मिट्टी के दिये की सजावट प्रतियोगिता और 6 से 12 वीं तक के बच्चों मे हाउस वाइज रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन हुआ जिसमे जैसमीन हाउस(ऑपरेशन सिंदूर थीम) प्रथम ,रोज हाउस द्वित्य ( महिला उत्पीड़न थीम) और लोटस हाउस(महिला सशक्तिकरण थीम) को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ ।

उक्त अवसर पर विद्यालय के उप प्रधानाचार्य विनय राय , मधाई सरकार , आशुतोष राय , झूलन सिंह यादव, दीपमाला सरकार , मिसकाथ ,प्रीति , आफताब , वरुण , आरती राय ,नागेंद्र , राम , संजय ,सना खान , हीना खान , फ़िज़ा , रिशु ,प्रमोद सहित सभी लोग उपस्थित रहे ।
