पीजी कॉलेज गाजीपुर ,पीजी कॉलेज मऊ, शेर मोहम्मद नेशनल इंटर कॉलेज मचछटी और जनपद चंदौली के कुल मिलाकर 90 विद्यार्थियों की टोली विगत कल वाराणसी कैंट से एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट अकील अहमद , हवलदार रजवीर सिंह ,हवलदार डिगर के नेतृत्व में 15 दिन के लिए आर्मी अटैचमेंट ट्रेनिंग कैंप के लिए प्रस्थान की हैl

एनसीसी प्रभारी शकील अहमद ने मोबाइल से बताया है पहाड़ी पर बच्चों के इस आर्मी अटैचमेंट कैंप से बच्चों के अंदर देश के प्रति ऐसी स्प्रिट पैदा हो जाती है जिसके माध्यम से देश सबसे प्रथम उसका अजीज हो जाता हैl

