उत्तर प्रदेश का मशहूर जनपद गाजीपुर वीर शहीद अब्दुल हमीद और सन 1942 में 8 शहीदों के नाम से जाने जाने वाला तहसील मोहम्मदाबाद के लोग शासन के मिस मैनेजमेंट के कारण जनता से लगााये,कर्मचारी तक ,परेशान हैं! इसका जिंदा सबूत शहीदी धरती मोहम्दाबाद के लेखपाल संघ द्वारा आज उपजिलाधिकारी मोहम्मदाबाद को पत्रक देकर समस्याओं का निदान करने हेतु कहा गया है कि अगर तत्काल समस्याओं का निदान नहीं किया गया तो उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ मोहम्मदाबाद शाखा द्वारा 3 सितंबर से अनिश्चितकालीन कार्य से बहिष्कार पर चले जाएंगे lमोहम्मदाबाद तहसील अंतर्गत 720 गांव है और कुल लेखपाल पद संख्या 145 है lलेकिन इस समय शासन की लापरवाही और ट्रांसफर के कारण 89 लेखपाल ही पूरे तहसील का कार्य संभाल रहे हैंl एक-एक लेखपाल के पास तीन से चार गांव सभा होने के कारण काम में काफी देरी और जांच सही ढंग से नहीं हो पाने की आम शिकायत हैlइस संबंध में लेखपाल संघ के अध्यक्ष विनोद यादव से संपर्क स्थापित करने के बाद उन्होंने बताया कि पूरे जनपद में लेखपालों की कमी अधिक हैl

जिसके कारण सरकारी योजनाओं की जांच मेंं गड़बड़ी एवं बच्चे को काफी परेशान हो रही हैं lक्योंकि इस समय बच्चों की आय ,जात, निवास की अधिक आवश्यकता पड़ती है! लेखपाल संघ के अध्यक्ष मोहम्मदाबाद नगेंद्र का कहना है कि लेखपालों को मानसिक रूप पर अधिकारियों द्वारा इस कदर परेशान किया जा रहा है कि लेखपाल की तबीयत खराब हो जा रही है और उनकी मृत्यु हो जा रही हैl इसका जिंदा उदाहरण शेरपुर का हल्का लेखपाल हैl और यह कहने में बिल्कुल संकोच नहीं है की शहीदी धरती जनपद गाजीपुर के जनता परेशान और सरकार मस्त हैl

