कबड्डी प्रतियोगिता का छात्रनेता ने किया शुभारम्भ

गाँव शेरपुर कलाँ में अष्ट शहीद कबड्डी प्रतियोगिता का शुभारम्भ स्वामी सहजानन्द स्नाकोत्तर महाविधालय के छात्र संघ अध्यक्ष पद प्रत्याशी छात्रनेता पुष्पेंद्र यादव ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर  किया। इस प्रतियोगिता में क्षेत्र की कुल 24 टीमें ने भाग लिया।इस मौके पर छात्र नेेता पुष्पेंद्र यादव ने कहा कि कबड्डी का खेल भारतीय संस्कृति और ग्रामीण परिवेश का हिस्सा है।

ऐसी प्रतियोगिता लगातार होनी चाहिए, जिससे युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने का मौका मिल सके। इस अवसर पर छात्रनेता गोविन्द यादव ने कहा कि सभी प्रतिभागी खेल भावना से खेलते हुए कड़ी मेहनत के बल पर फाइनल में पहुंचने का प्रयास करें। इस अवसर पर मुख्य रूप से राहुल यादव सोनू यादव मनिष यादव सिकन्दर यादव अशोक यादव आदि लोग मौजूद रहे।