
मुहम्मदाबाद :क्षेत्र के एन वी पब्लिक प्राइमरी स्कूल परसा में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया।
मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य फेकू यादव व प्रबंधक श्यामलाकांत राय ने संयुक्त ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य सरिता राय ने अमर शहीदों और राष्ट्र निर्माता को निर्माण कर राष्ट्र के प्रति अपने कृतज्ञता व्यक्त किया।

विद्यालय के प्रबंध निदेशक श्यामलाकांत राय के मार्गदर्शन में छात्र-छात्राओं ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। इन कार्यक्रमों ने उपस्थित अतिथियों का मन मोह लिया।

इस मौके पर आदित्य शुक्ला मोनू शिक्षक श्रीनाथ राय, अवधेश राय,पूनम सैनी, आराधना सिंह, नर्गिस जहां, शुधा विश्वकर्मा, रोशनी कुमारी, निगार तबस्सुम, रामानंद , क्षेत्र पंचायत सदस्य कमलेश कुमार चौधरी विनय वर्मा, चांद नवाब, उत्कर्ष राय, रमेश राय,जय प्रकाश राय, शशिकांत राय,गोलू खरवार, हर्ष बारी, अभिषेक यादव, मनोज शर्मा, कमलेश गुप्ता, भोला साव, अरविन्द खरवार आदि लोग मौजूद रहे।

