चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर में 77 वा गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया

 

 

मुहम्मदाबाद: क्षेत्र सुरतापुर स्थित चंदनी पब्लिक स्कूल में गणतंत्र दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रबंधक दयाशंकर राय मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके उपरांत प्रबंधक दयाशंकर राय ने तिरंगा ध्वज फहराया। इस मौके पर स्कूल की समस्त शिक्षिकाएं, कार्यालय स्टाफ, सहायकगण एव छात्र छात्राओ ने राष्ट्रगान और राष्ट्रगीत गाकर देश के शहीदों को श्रद्धापूर्वक स्मरण किया। कार्यक्रम में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और छात्राओं में राष्ट्रप्रेम की भावना झलकती रही।
इस मौक पर निदेशक नवीन राय,प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय, उप प्रधानाचार्य विनय राय, मधाई सरकार, झुल्लन यादव,आशुतोष राय, अबताब, दीपमाला सरकार आदि लोग मौजूद रहे।