आदर्श पब्लिक स्कूल शेरपुर खुर्द में धूमधाम से मनाया गया गणतंत्र दिवस

­

 

भावरकोल/ गाजीपुर :देश के 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर आदर्श पब्लिक स्कूल शेरपुर खुर्द में भव्य एवं गरिमामय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि, विद्यालय के प्रबंधक व विशिष्ट अतिथि आदि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान से हुई। इसके पश्चात विद्यार्थियों ने देशभक्ति एवं भारतीय संविधान पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम, भाषण, नृत्य एवं समूह गीत प्रस्तुत किए, जिन्हें उपस्थित अतिथियों ने सराहा।

 

जिससे पूरे क्षेत्र में राष्ट्रभक्ति का माहौल बना रहा। मुख्य अतिथि एवं अध्यक्षीय संबोधन में वक्ताओं ने संविधान के मूल्यों, अनुशासन, राष्ट्रभक्ति एवं शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। विद्यालय के प्रिंसिपल, एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर प्रयास का संकल्प व्यक्त किया।

इस मौके पर चौधरी दिनेश राय, डाo आलोक कुमार राय, अजय पांडेय, आनंद राय , वीरेंद्र यादव, विशाल राय,  चिंटू राय, रामबच्चन  कनौजिया सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक शिक्षकाए व छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।