गहमर थाना क्षेत्र के यादव बस्ती से स्कूल के लिए निकली इंटरमीडिएट की दो छात्राएं शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई। गांव के पूरब एक पेड़ के पास तरफ उनकी साइकिल मिली। परिवार के लोग पुलिस को सूचना देने के बाद दोनों की तलाश में जुट गए।
मालूम हो कि यादव बस्ती निवासी दो छात्राएं कामाख्या विद्यापीठ इंटर कालेज में में इंटर में पढ़ती हैं। रोज की तरह शनिवार की सुबह भी दोनों अपनी-अपनी साइकिल से कालेज के लिए घर से निकली।

महीना की 31 तारीख फीस डे होने के कारण विद्यालय परिसर में कक्षा अध्यापक द्वारा छात्र-छात्राओं से फीस लिया जा रहा था। दोनों छात्राओं ने फीस ना लाने की बात कहकर घर से फीस लाने की इजाजत लेते हुए घर के लिए कालेज से निकल गई। विद्यालय की छुट्टी होने के बावजूद जब दोनों घर नहीं पहुंची परिवार के लोग परेशान हो गए और दोनों की इधर-उधर तलाश करने लगे। इसी दौरान दोनों का साइकिल गांव के वन पोखरी के पास एक पेड़ से सटाकर खड़ी मिली। यह देख परिवार के लोगों की चिंता किसी अनहोनी की आशंका को लेकर बढ़ गई। परिजन पुलिस को घटना की सूचना देने के बाद छात्राओं की खोजबीन में जुट रहे। गहमर प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार सिंह ने बताया कि दो छात्राओं के घर न पहुंचने की सूचना मिली है। परिजनों की तरफ से अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। फिर भी मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है। उधर, घटना को लेकर ग्रामीणों में तरह-तरह की चर्चा होती रही।

