आरोग्य फाउंडेशन आफ इंडिया एकल अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

मुहम्मदाबाद:आरोग्य फाउंडेशन आफ इंडिया एकल अभियान के तहत पूर्व माध्यमिक विद्यालय हरिहरपुर के परिसर में रविवार को स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ लोकेश राय प्रभु ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। शिविर में बीएचयू के चिकित्सक डा. प्रशांत, डा. दीपेश, डा.भानु, डा. विकास व सीएचसी के चिकित्सक डा. इकबाल अंसारी की टीम ने करीब 400 लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण किया।

इसमें प्रमुख रूप से महिलाओं में एनिमिया नियंत्रण कार्यक्रम प्रमुख रहा। शिविर में जांच के उपरांत रोगियों को जरूरत के मुताबिक दवा भी उपलब्ध कराया गया। कार्यक्रम में अभियान प्रमुख नीलम दुबे ने बताया कि संगठन नेशनल मेडिकोज आर्गनाइजेशन चिकित्सकों एवं चिकित्सा छात्रों में सेवा कार्यों के प्रति रूचि जागरूक करने जैसे महत्वपूर्ण कार्य कर रहा है। शिविर में राजकुमार, नीलम दुबे, श्रीनारायण राय, प्रभुनाथ राय, पंकज राय, संगीता कुशवाहा मौजूद रहीं।