लखनऊ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए पुलिस मुख्यालय का किया उद्घाटन

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नए पुलिस मुख्यालय का उद्घाटन किया तथा पौधरोपण भी किया ।नए पुलिस मुख्यालय भवन को सिग्नेचर बिल्डिंग का नाम दिया गया है यह भगवान 800 करोड़ रुपए से ज्यादा की लागत से बना है गोमती नगर विस्तार में विस्तार में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेई अंतरराष्ट्रीय इकाना क्रिकेट स्टेडियम के सामने बना है भव्य सिग्नेचर बिल्डिंग के नौवें तल पर डीजीपी का दफ्तर है डीजीपी ऑफिस से लगा गार्डन भी है

जो बालकनी में बना है यहां से पूरा गोमती नगर विस्तार और गोमती नदी का शानदार नजारा दिखता है पुलिस मुख्यालय का आकर्षण लोगों में खूब है नए पुलिस मुख्यालय में डीजीपी के साथ ही उत्तर प्रदेश पुलिस की 18 इकाइयों के मुख्यालय और उनके मुखिया का भी दफ्तर रहेगा जीआरपी टेक्निकल सर्विसेज टेक्निकल सर्विसेज अग्निशमन निदेशालय यातायात निदेशालय लॉजिस्टिक प्रशिक्षण निदेशालय भ्रष्टाचार निवारण संगठन आर्थिक अपराध शाखा एसआईटी मानवाधिकार रोल्स एंड मैनुएल्स के मुख्यालय भी इसी भवन में रहेगा 40178 वर्ग मीटर में फैले पुलिस मुख्यालय में अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं दी गई हैं यहां पार्किंग के लिए दो हजार से अधिक वाहनों की भी व्यवस्था की गई है।