पढ़ाई के साथ हुनर की पाठशाला बनी चंदनी पब्लिक स्कूल, बाल मेला संगम में छाए बच्चे

गाजीपुर के मुहम्मदाबाद इलाके के चंदनी पब्लिक स्कूल सुरतापुर परिसर में आयोजित बाल मेला संगम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने तरह तरह के स्टॉल लगाए। मेले की शुभारंभ प्रबंधक दयाशंकर राय ने फीता काटकर किया गया। मेले में बच्चों ने हस्तकला, पाककला का शानदार प्रदर्शन दिखाया।

 

बालमेले में बच्चों ने कस्टर्ड, चाय, झालमूढ़ी, आलूकाटा, मोमोज, पानीपुरी, चाउमीन सहित विभिन्न प्रकार के नाश्ते की दुकान लगाया था। इसके अलावा बच्चों ने बालगेम, क्वाइन, डिसलोकेट गेम ,इलेक्ट्रॉनिक पहेली गेम आदि का स्टाल लगाया था।

बच्चों के द्वारा लगाया गया स्टॉल।

इस मौके पर निदेशक नवीन राय ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के व्यवहारिक ज्ञान का विकास होता है। बच्चों में नेतृत्व क्षमता का सर्वांगीण विकास होता है, इसके अलावा बच्चों में पढ़ाई के अलावा व्यावसायिक क्षमता आदि का विकास होता है। बाल मेला संगम में संस्था के प्रबंधक दयाशंकर राय के जन्मदिन पर केक भी काटा गया।

ये लोग रहे मौजूद

इस अवसर पर विजयशंकर राय, दिवाकर राय,उपप्रधानाचार्य विनय राय,नागेंद्र यादव,प्रीति कुमारी,आशुतोष राय,आरती राय,श्वेता पांडेय,निशात खान आदि मौजूद रहे।आगंतुकों का स्वागत प्रधानाचार्य प्रवीण पीयूष राय ने किया।