गायक व अभिनेता राहुल राय को अपने जन्मदिन पर प्रशंसकों से सरप्राइज मिला

गाजीपुर: गायक व अभिनेता और छोटे पर्दे के दिलों की धड़कन राहुल राय के लिये जश्न मनाने का समय था! इस खूबसूरत अभिनेता ने स्टार पैलेस हाल ही में अपना जन्मदिन मनाया और शो के सेट पर उनके प्रशंसकों ने उन्हें अप्रत्यााशित सरप्राइज दिया। प्रशंसकों ने अपने चहेते सितारे के जन्मदिन को यादगार बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। प्रोडक्शन के एक करीबी सूत्र ने बताया, ‘‘राहुल के जन्मदिन पर केक की बरसात हो रही थी।

उनके प्रशंसकों ने उन्हें अच्छा सरप्राइज दिया और उनके जन्मदिन पर एक कस्टमाइज्ड केक लेकर आए। इसके अलावा, प्रशंसकों ने उन्हें पर्सनलाइज्ड उपहार और पत्र भी दिये और मौके को उनके लिये यादगार बना दिया। प्रशंसकों के इस व्यहवहार से अभिनेता राहुल राय भावविभोर हो गए और उनके उपहार खोलते हुए उनके साथ समय बिताया।

प्रशंसकों के प्यार और संदेशों ने उन्हें खुश कर दिया। उन्होंने प्रशंसकों के प्रति दिल से आभार व्यक्त किया और उनके साथ मजेदार पल बिताए।’’राहुल राय के लिये यह जन्मदिन निश्चित रूप से खास रहा!अभिनेता ने अपने प्रशंसकों के दिल में स्थायी जगह बनाई है और छोटे पर्दे पर अपने रोचक परफॉर्मेंस तथा शो में अपने अभिनय की ताकत से सभी को मुग्ध किया है।इस मौके पर डाइरेक्टर अमीत सोनी, हिन्दू युवा वाहिनी अध्यक्ष ,अमित सिंह,नवीन , संजय सिंह, सुनील सिंह, डीजे आदित्या, मिसरी लाल आदि लोग मौजूद रहे।