चितबड़ागांव, बलिया। पर्यावरण को स्वच्छ बनाने में वृक्षारोपण एक अहम भूमिका रखता है इसलिए आवश्यक है कि अपने जीवन में हम कम से कम एक वृक्ष अवश्य ही लगाएं इसी के मद्देनजर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत महरेंव अंतर्गत श्रीराम चीज सेवा संस्थान के संस्थापक सर्वेश सिंह कौशिक के जन्मदिन पर युवकों ने 11 फलदार वृक्षारोपण कर उनका जन्मदिन मनाया तत्पश्चात समोसे एवं मिठाइयां बांटकर जन्मदिन का इजहार किया। उक्त अवसर पर सर्वेश सिंह कौशिक के साथ निहाल सिंह राजपूत, हिमांशु बर्मा, अंकित सिंह, मुनेंद्र सिंह, सलीम खान, इसराइल अंसारी, मुकेश पटेल, राजकुमार ,अखिलेश सिंह, भोला सिंह, शुभम यादव, अकाश सिंह, राहुल सिंह एवं नीरज सिंह आनंद सिंह भाजयुमो नगर उपाध्यक्ष , सोनू शर्मा इत्यादि युवक उपस्थित रहे।

