टैक्टर -ट्राली के बीच दबने से ईट भट्ठा मजदूर की मौत

मरदह। स्थानीय थाना के केलही गांव निवासी रामअवध राजभर 45 पुत्र स्व तिलकु राजभर की मंगलवार को हैदरगंज गांव के लाला के पूरा बस्ती में ट्रैक्टर ट्राली से इंजन को जोड़ते वक्त बीच में दबने से मौके पर मौत हो गयी।

रामअवध राजभर केलही निवासी अशोक यादव के ईंट भट्ठे पर मजदुरी करता है भट्ठे से ईट लेकर हैदरगंज लाला के पूरा गांव में गये थे ट्राली से ईट उतार कर चालक ट्रॉली से इंजन से जोड़ने के लिए बैक कर रहा था। इसी दौरान रामअवध राजभर ट्रॉली का हुक लगाते समय इंजन और ट्राली के बीच दब गया जिससे मौके पर उसकी मौत हो गयी।रामअवध निसंतान थे उनकी पत्नी विमला देवी का रोकर बुरा हाल था। मटेहु चौकी प्रभारी फूलचन्द्र पाण्डेय ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया।