पास्को एक्ट के तहत यौन उत्पीड़न के आरोपी गया जेल

नंदगंज(गाजीपुर)।स्थानीय थाना क्षेत्र के एक गांव में एक नाबालिक लड़की के साथ जबरदस्ती यौन उत्पीड़न के मामले में पुलिस ने उसी गांव के बीरु राम नामक युवक को रेलवे स्टेशन नंदगंज से मंगलवार को सुबह साढ़े दस बजे गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट समेत भादवि की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके जाँच की जा रही है। नाबालिग लड़की की माँ ने थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया है कि उसी के गांव का एक युवक अपने मित्र के साथ रविवार की अर्द्धरात्रि में अपने घर के बाहर सो रही उसकी बेटी को जबरदस्ती उठा ले गया

और दुष्कर्म करने के बाद छोड़ दिया। इसके बाद सुबह तीन बजे रोती बिलखती लड़की अपने घर आकर परिजनों को आपबीती बतायी ।.पीड़िता की मां की तहरीर के आधार पर पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत दुष्कर्म का मामला दर्ज करके आरोपित युवक को रेलवे स्टेशन से जो कही भागने के फिराक में था, गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। महिला पुलिस के साथ 15 वर्षीय पीड़िता लड़की को मेडिकल जाँच हेतु जिला अस्पताल गाजीपुर भेजा गया हैं। थानाध्यक्ष विनीत राय ने बताया कि घटना की छानबीन के साथ ही उसके दूसरे साथी की भी तलाश की जा रही हैं।लड़के की उम्र भी १९ वर्ष बतायी जा रही हैं।