बच्चे उठाने की अफवाह में विक्षिप्त महिला को भीड़ ने पहुचाया थाना

दिलदारनगर (गाजीपुर) : सोमवार की शाम मानसिक रूप से विक्षिप्त अमरावती देवी पत्नी केशव सिंह निवासी बक्कश की पट्टी गहमर रक्साहां गांव के कसाई मोहल्ला में भटक कर पहुंच गई।ग्रामीणों ने बच्चा चोर समझकर महिला को घेर कर पूछताछ करने लगे।इसी बीच किसी ने इसकी सूचना थाना को दी ।

सूचना पाकर तत्काल थाना निरीक्षक जयश्याम शुक्ला मौके पर पहुंचे और महिला से पूछताछ किये और ग्रामीणों को बताया कि महिला बच्चा चोर नहीं है।इसके बाद उसे थाना लाकर परिजनों को सूचना दिये।कुछ देर बाद पति केशव सिंह पहुंचा तो पुलिस ने पुछताछ के बाद उसे सुपुर्द कर दिया।थाना निरीक्षक ने बताया कि पति ने बताया कि पत्नी अमरावती की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है।वह भटक कर चली गयी थी।अपील किया कि बच्चा चोर की अफवाहों पर ध्यान न दे।