भीषण गर्मी में हाल हुआ बेहाल:10 दिन से जला ट्रांसफार्मर नही बदला गया

बलिया ब्यूरो(संजय राय)
चितबड़ागांव, बलिया। बलिया मोहम्मदाबाद मुख्य मार्ग पर मानपुर में स्थित 630 केवीए का ट्रांसफार्मर विगत 10 दिनों से जला पड़ा है जो नगर पंचायत के 50% लोगों को विद्युत आपूर्ति करता है। विगत दिनों शिकायतों के बाद विगत 31 अगस्त को एक ट्रांसफार्मर लगाया गया जो डिफेक्टिव निकला उसके बाद से लगातार विद्युत आपूर्ति बाधित है जिससे भयंकर गर्मी एवं भारी उमस से लोगों में हड़कंप मचा हुआ है। इस बाबत जे.ई. विपिन सिंह एवं एसडीओ हरिओम गुप्ता से पूछे जाने पर उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर आज आजमगढ़ से शाम तक चितबड़ागांव पहुंच जाएगा और कल तक विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से संचालित हो जाएगी। लोगों का कहना है कि देखते हैं अधिकारियों की बात किस हद तक खरी साबित होती है। विद्युत आपूर्ति बाधित हो जाने से गर्मी के साथ-साथ पेय-जल की किल्लत उपस्थित होने से व्यापारियों एवं लोगों में काफी आक्रोश है।