मु0बाद: – तहसील क्षेत्र के अष्ट शहीद इंटर कालेज मु0बाद में स्वच्छ भारत मिशन की जिला स्तरीय गठित टीम के सदस्य अजय कुशवाहा, सतेन्द्र मनीष, कन्हैया, आलोक सदस्यों के द्वारा विद्यालय में उपस्थित बच्चों एवं गुरुजनों को स्वछता से संबंधित सौचालय का प्रयोग करने, पालिथिन निवारण, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, जल ही जीवन है, वृक्ष लगाओ पेड़ पर्यावरण बचाओ इत्यादि के बारे में विस्तारपूर्वक बताने का काम किया गया और टीम के सदस्यों के द्वारा वहाँ पर उपस्थित सभी छात्रों एवं गुरु जनो को शपथ दिलाया गया कि आप लोग इस कार्यक्रम से मिली जानकारी का प्रयोग कर हम अपने निवास स्थान क्षेत्र, जिला, प्रदेश व देश को स्वच्छ बनाने का काम करेंगें । कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्रधानाचार्य शिव शंकर गिरी ने कहा कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि कार्यक्रम बहुत ही अच्छा लगाए है, जिसका हम सब निजी जीवन में प्रयोग कर अपने आसपास के दूषित वातावरण से होने वाली बीमारियों को दूर भगाने का काम करेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित खंड विकास अधिकारी सुशील कुमार सिंह प्रधानाचार्य शिवशंकर गिरी चौधरी दिनेश चंद्र राय ओम प्रकाश सिंह एडीओ पंचायत गंगासागर कुशवाहा सूर्यभान राय एस एन तिवारी सतेंद्र सिंह दिनेश तिवारी सहित विद्यालय परिवार के सभी छात्र छात्राएँ उपस्थित रहे।
