यातायात जागरूकता अभियान चलाया

मुहम्मदाबाद : ग्लोरियस पब्लिक स्कूल मलिकपुरा के बच्चों ने रैली निकालकर वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करने को लेकर लोगों को जागरूक किया। बच्चे वाहन चालकों से हेलमेट लगाने, सीट बेल्ट बांधने, सभी कागजात दुरुस्त रखने के साथ, चलते समय मोबाइल से बात न करने, शराब पीकर वाहन न चलाने आदि को लेकर जागरूक किए।प्रधानाचार्य मनोज कुमार वर्मा, ग्राम प्रधान शशिकांत शर्मा उर्फ भुंवर, अखिलेश, सुनील यादव, नेहा, हरेंद्र यादव आदि रहे।