दरोगा को शिया समुदाय के लोगो ने पीटा

कासिमाबाद थाना क्षेत्र के चावन पुर ग्राम में मुहर्रम के त्योहार शिया समुदाय के लोगो ने अपने धर्म गुरु आयुलुल्लह कामनयी का पोस्टर लगाया था । कुछ उपद्रवी भाव के लोगो ने पुलिस को गलत खबर कर दिया कि चावनपुर ग्राम में इंटरनेशनल आतंकवादी हाफिज साईद का फोटो लगा कर रखे है। इस सूचना पर क्षेत्रीय दरोगा संदीप दुबे ने मौके पर पहुंचे कर अतंकवादी का फोटो हटवाने के लिए बोलने लगे और महिलाओं से अभद्रता से पेस आने लगे। जिससे शिया समुदाय के लोग भड़क गए। अपने समुदाय के गुरु को दरोगा द्वारा अतंकवादी से संबोधन करना नागवार गुजरी और सैकड़ों की संख्या में थाने पर आ धमके और उनसे माफी मांगने के लिए बोलने लगे इससे दोनों पक्षों में हाथापाई भी हुए इसी बीच किसी ने दरोगा संदीप दुबे को पीट दिया।जिससे देख मौके पर विवेचना अधिकारी बलवान सिंह ने मौके के नजाकत समझ दोनों पक्षों को समझा कर हटवाया । इस संदर्भ में कासिमाबाद क्षेत्राधिकारी महमूद अली ने बताया कि इस मामले को बहुत गंभीरता से लेते हुए शिया समुदाय के लोगों को बुला कर मामला को समझाकर शांत करा दिया गया है।