प्राचार्य कक्ष पर ताला जड़ा, धरने पर छात्र

गाजीपुर : कालेज परिसर में बाहरी छात्रों के प्रवेश पर अंकुश लगाने व समय से मैदान के गेट को खोलने की मांग को लेकर पीजी कालेज के छात्रों का गुस्सा बुधवार को फुट गया। वे सुबह करीब दस बजे एकजुट होकर पहुंचे और प्राचार्य कक्ष समेत अन्य गेटों में ताला जड़ दिए। इससे करीब दो घंटे तक शिक्षक व कर्मचारी बंधक बने रहे। मामले की जानकारी होने पर गोराबाजार चौकी प्रभारी अशोक मिश्रा पहुंचे और छात्रों को समझा-बुझाकर शांत कराया। तब जाकर शिक्षक व कर्मचारी मुक्त हुए। इस दौरान छात्रों ने कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।