किशोरियों ने रैली के द्वारा जनमानस को दिया पोषण संदेश

गाज़ीपुर -पोषण माह के अंतर्गत आज जनपद गाज़ीपुर के सभी ब्लॉकों में 12 वें दिन पोषण प्रभातफेरी व रैली निकाली गई। जिसमे शहर परियोजना के अंतर्गत मुफ़्तीपुरा आंगनबाड़ी केंद्र पर पोषण प्रभात फेरी के माध्यम से पूरे शहर को सुपोषण का संदेश दिया गया । इस कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कार्यक्रम अधिकारी दिलीप कुमार पांडेय ने पोषण संदेश देकर किया ।कार्यक्रम में किशोरी,बच्चे व शहर की महिलाएँ हाथ मे स्वास्थ्य, स्वच्छता व कुपोषण मुक्त संदेश लिये नारे लगा रही थी।
रैली समापन के बाद पोषण संदेश हुआ जिसमें किशोरियों द्वारा पोषण रंगोली बनाया गया जिसे साग -सब्जी,फल,चना गुण व दाल आदि से सजाया गया था ।जिला कार्यक्रम अधिकारी ने कहाकि यह हमारी संस्कृति रही है। आज हम ज्यादा बीमार हो रहे हैं ।इसकी वजह हम पौष्टिक तत्वों की कमी व उनका प्रचार -प्रसार का अभाव है ।

इसी क्रम में स्वस्थ भारत प्रेरक जितेंद्र कुमार गुप्ता ने बताया कि किशोरियों को एनीमिया से बचाव के लिये नियमित आयरन की सेवन व नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिये 6 विभाग भी साथ चलकर कुपोषण को खत्म करने का संकल्प लिया है।राष्ट्रहित मे हम सभी लोग को योगदान करके जन आंदोलन बनाकर सुनिश्चित करें ।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी को पोषण शपथ दिलाई गई जिसमे परियोजना अधिकारी ,सुपरवाइजर, आंगनबाड़ी शशिकला,रुकमणि, पुष्पा, उर्मिला, बिंदा व किशोरी,महिलाएं व बच्चे उपस्थित रहे।कार्यक्रम के अंत मे उपस्थित जिला स्तरीय अधिकारियों द्वारा चना,गुण व जलपान का वितरण किया गया ।