चितबड़ागांव( बलिया)। स्थानीय नगर पंचायत स्थित रेलवे स्टेशन के पास मां सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में पंडित राम जन्म त्रिपाठी विराट दंगल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें कुल 51 जोड़ी पहलवानों ने अपने कला का प्रदर्शन किया । जिसमें रितु सिंह मिर्जापुर तथा रंजना चौहान आजमगढ़ के बीच दो राउंड की कुश्ती में रितु सिंह ने रंजना चौहान को मात दी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार रेलवे स्टेशन के समीप मां सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर के प्रांगण में स्वर्गीय राम जन्म त्रिपाठी विराट दंगल प्रतियोगिता में कुल 51 जोड़ी पहलवानों ने अपनी कला का प्रदर्शन किया तथा एक से बढ़कर एक कला दिखाया । दंगल प्रतियोगिता में महिला पहलवानों की दो राउंड की चली कुश्ती में रितु सिंह मिर्जापुर ने रंजना चौहान आजमगढ़ को पटक कर जीत हासिल की। विराट दंगल प्रतियोगिता में कुल 51 जोड़ी कुश्ती के अंदर महिला पहलवानों का जलवा कायम रहा जिन्हें देख दर्शक भी गदगद रहे। विराट दंगल प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित सिंह तथा विशिष्ट अतिथि अभिषेक ब्रह्मचारी व नगर पंचायत अध्यक्ष केसरी नंदन त्रिपाठी रहे।

पहलवानों की जोड़ी मिलवाने में प्रभु नाथ यादव उर्फ पुजारी तथा पहलवान प्रभुनाथ यादव रहे । मौके पर मुख्य रूप से अरुण शंकर तिवारी, पिंटू तिवारी, राजेंद्र मिश्र ,राजेंद्र प्रसाद, अशोक तिवारी, पप्पू पांडेय सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे ।कार्यक्रम का संचालन पहलवान संतोष खरवार ने किया। विराट दंगल प्रतियोगिता के आयोजक व बसपा नेता अभिराम त्रिपाठी उर्फ लाल जी ने आए हुए समस्त अतिथियों का आभार प्रकट किया तथा स्वागत किया।
