विभिन्न समस्याओं को लेकर जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन

चितबड़ागांव (बलिया)। पूर्वांचल उद्योग व्यापार मंडल से संबद्ध नगर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राजेश कुमार केसरी उर्फ पप्पू ने नगर में हो रहे विभिन्न समस्याओं को लेकर जिला अधिकारी बलिया को पत्रक सौंपा।
कस्बा स्थित वार्ड नंबर- 15 गांधीनगर निवासी व नगर उद्योग व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष राजेश कुमार केसरी उर्फ पप्पू ने जिला अधिकारी बलिया को पत्रक सौंपा तथा बताया कि राम साला परिसर में 35 वर्ष पूर्व खुदरा बाजार, गुड मंडी संचालित हो रहा था

जहां पर आसपास के जनपदों सहित अन्य राज्यों के व्यापारी व्यापार करने के लिए आते और जाते थे मगर राजनीतिक द्वेष के कारण इतनी बड़ी बाजार को बलिया -गाजीपुर मुख्य मार्ग से सटे कृषि मंडी में स्थापित कर दिया गया जो व्यापारियों के लिए उचित नहीं है। जिसे अभिलंब पुरानी जगह पर किया जाए वहीं दूसरी ओर 20 दिनों से बलिया- गाजीपुर मुख्य मार्ग से सटे महावीर अखाड़े के पास 630 केवीए का ट्रांसफार्मर जला पड़ा है जिससे मुख्य बाजार चितबड़ागांव सहित मानपुर बस्ती का 50% हिस्सा अंधेरे में डूबा हुआ है जिस पर विद्युत विभाग मुख दर्शक बनी हुई है तथा 20 दिनों के अंदर तीन ट्रांसफार्मर आया और जलकर स्वाहा हो गया जिस पर ग्रामीणों द्वारा सवालिया निशान खड़ा किया जा रहा है। जहां पर अभिलंब नया 1000 केवीए का ट्रांसफार्मर लगाया जाए वहीं दूसरी ओर पीसीओ तिराहे से लेकर भारतीय स्टेट बैंक तक दोनों पटरी पर अवैध अतिक्रमण किया गया है जिसे अभिलंब हटाया जाए साथ ही भारतीय स्टेट बैंक से गुदरी बाजार ,अंबेडकरनगर ,डाकघर होते हुए मां सिद्धेश्वरी दुर्गा मंदिर के रास्ते फिरोजपुर कान्ही के रास्ते साधु चट्टी तक सड़क का चौड़ीकरण कराया जाए ताकि जनहित के लिए लाभान्वित हो सके। इस प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी बलिया ने उप जिला अधिकारी बलिया को अविलंब जांच करने का आदेश दिया तथा कहा कि 1 सप्ताह के अंदर मौका मुआयना कर अविलंब उपचारात्मक कार्रवाही करें ।