दुनिया में पहली बार लड़की को सम्मान हजरत मोहम्मद स0 अ0 ने दिलाया

 

उत्तर प्रदेश जनपद गाजीपुर l
अली अहमद एजुकेशनल एंड वेलफेयर सोसाइटी गाजीपुर के तत्वधान में शम्स मॉडल स्कूल के पेरेंट्स मीटिंग के अवसर पर हजरत मोहम्मद स0 अ0 मानव के उद्धारक विषय पर विचार गोष्ठी जमात ए इस्लामी हिंद मुर्की खुर्द के सहयोग से पूर्व इंस्पेक्टर अयूब खान के अध्यक्षता में संपन्न हुआl


इस विचार गोष्ठी में मुख्य अतिथि जनपद बलिया, मऊ एवं गाजीपुर के अमीर हल्का सैयद अहमद गाजी ने कहा कि हजरत मोहम्मद स0 अ0 ने पूरी दुनिया के लिए रहमत बनकर आए थे उनके द्वारा जीने का जो सलीका दिया गया हैl उसकी मिसाल कहीं नहीं मिलती है lदुनिया में पहली बार महिलाओं को जो सम्मान दिया हैl इससे पहले किसी ने नहीं दिया थाl अपने परिवार से लेकर पड़ोसी तक एक मुसलमान का क्या करतब होना चाहिए ,साफ लफ्जो में बता दिया गया है lआज हम रश्मि मुसलमान बनकर रह गए हैंl जिससे पूरे समाज समाज से लेकर अपनी जिंदगी तक नुकसान उठाना पड़ रहा हैl
इस अवसर पर प्रोफेसर डॉक्टर नूर उल हक ने कहा कि भारत का 95% आबादी सेकुलर और मोहब्बत के साथ रहना चाहती है lअशांति पैदा करने वाले लोग हर समाज के मात्र 5% हैंl हमें ऐसे लोगों से होशियार रहने की जरूरत हैl
इस अवसर पर इस्लामिक स्कॉलर आमिर उल्लाह ने कहा जब तक बच्चा ,अभिभावक एवं अध्यापक एक सूत्र में बंधे गेl उस वक्त तक बच्चे में प्रगति नहीं होगीl शिक्षा को सिर्फ नौकरी पाने के लिए ना पढ़कर समाज और देश हित में नई क्रांति लाने के लिए पढ़नी चाहिए l

इस अवसर पर शमीम अहमद ,नाजिम रजा , शाहबुद्दीन खान, नूर उल हक खान , सारा जावेद , अबरार अहमद, हाजी निजामुद्दीन खान , महिमा प्रजापति ,संध्या खरवार ,ललिता यादव ,लवली कुशवाह, सुषमा यादव , आफरीन बेगम ,अरमान खान , विनोद कुमार, पंकज कुमार, अदनान रजा , अफसा मुख्य रूप से उपस्थित थेl संचालक जयप्रकाश प्रजापति तथा धन्यवाद प्रधानाचार्य राजदा खातून ने अतिथि गण और उपस्थित लोगों का धन्यवाद प्रस्तुत कियाl