मुहम्मदाबाद: कार्तिक पूर्णिमा के पूर्व संध्या पर सोमवार गाँव तमलपुरा में हनुमान मंदिर पर हरिकीर्तन पाठ का आयोजन किया गया।वहीं दिन भर महावीर बजरंग बली की पूजा अर्चना का दौर चला। हनुमान जी मंदिर पर हरिकीर्तन पर्व के चलते श्रद्धालुओं की भीड़ दिन भर उमड़ी रही। संकट मोचन भगवान हनुमानजी के मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ ही भजन कीर्तन आयोजित किए गए। जहां तिल के तेल में सिंदूर मिलाकर हनुमानजी की मूर्ति को समर्पित किया गया वही माला फूल व बेसन के लड्डू को भोग के रूप में अर्पित कर आशीर्वाद ग्रहण किया और श्रद्धालु जीवन में सफलता की कामना की गई।इसके पूर्व सभी कलाकारों को एoकेo इंटरनेशनल स्कूल मुहम्मदाबाद प्रबन्धक नेहाल खान ने अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया।अंत में आए सभी आंगतुकों का क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रतिंनिधि अभिषेक राय ने आभार प्रकट किया।इस मौके पर ग्राम प्रधान तमलपुरा राजेश राय ,उपप्रधान जयशंकर राय, मैनेजर इंडिया कूलर सेराज अंसारी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।
