पर्यावरण संरक्षण व शहीदो के सम्मान में निकाली गयी साइकिल यात्रा पहुँची कर्नाटक

गाजीपुर:कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक साइकिल यात्रा पर्यावरण की सुरक्षा एवं शहीदों के सम्मान में निकाली गयी साइकिल यात्रा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 जयंती के अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज के प्रबंधक डॉ. सानंदकुमार सिंह के द्रारा आयोजित साइकिल यात्रा पंजाब,हरियाणा,दिल्ली,राजस्थान एवं मध्यप्रदेश,महाराष्ट्र होते हुए कर्नाटक पहुँच गयी है।यह यात्रा 13 प्रांतों से होते हुए 30 जनवरी महात्मा गांधी के शहादत दिवस के दिन भारत के दक्षिणी बिन्दु कन्याकुमारी मे समाप्त होगी।


पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश देने वाले ये साइकिल यात्री शैक्षणिक एवं सामाजिक संस्थाओं सहित स्कूलों एवं कॉलेजों में जाकर पर्यावरण की सुरक्षा का संदेश दे रहे हैं । जीवन बचाने एवं जीवन के लिये ऑक्सीजन का निर्माण करने के लिये ज्यादा से ज्यादा पौधारोपण करने का संदेश दे रहे हैं ,जहां भी जाते हैं वहां पौधारोपण जरूर करते हैं।इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य मौजूदा परिवेश मे पर्यावरण के हालात को बताना और लोगों को जागरूक करना है यदि समय से इस विकट समस्या का समाधान नहीं किया गया तो भविष्य चिंताजनक है।इस साइकिल यात्रा में शामिल प्रो0 योगेंद्र सिंह , ग्रुप लीडर मनोज कुमार यादव, विनोद कुमार यादव,बी.डी.उपाध्याय,पियूष महाजन,सुरेश संलौकी,राकेश राजभर ,मंजीत यादव,अफजल अली,अजय यादव,सुभाष प्रधान,आलोक कुमार बिंद,कृष्ण कुमार एवं श्रवण पांडेय ,मंटू 
आदि लोग शामिल है।