जनसंपर्क अभियान के दौरान प्रत्याशी ने दिखाया दम, जीत का दावा

बक्सर:चौसा प्रखंड अंतर्गत जलीलपुर पंचायत में आगामी 15 दिसंबर को होने वाले पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए वोटिंग अपने पक्ष में करने के लिए उम्मीदवारों ने अपने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।जलीलपुर पंचायत के उम्मीदवार प्रभावती देवी पति शिक्षक श्रीकृष्णा सिंह ने शुक्रवार को चुनाव चिह्न के साथ प्रचार प्रसार एवं जनसंपर्क अभियान किया।नेता जी के साथ-साथ उनके समर्थक और शुभचिंतक भी मैदान में प्रचार के लिए कूद गये है।जनसम्पर्क के दौरान ईशापुर ,सोनपा,रोनिभान, सोनपा,पश्चिम डेरा आदि जगहों पर जाकर मतदाताओं से मिले।उन्होंने मतदाताओ से अपील करते हुए कहा कि प्रत्याशी को मोतियों की माला चुनाव चिह्न मिला है।

आप लोग आशीर्वाद देकर काउंटिंग के दिन भी जीत का माला पहनने का सौभाग्य दें।जनसंपर्क अभियान पर निकले समर्थको के साथ कृष्णा सिंह ने दैनिक फॉर मिडिया को बताया कि लोगों की पहली पसंद मैं हूं।जलीलपुर पंचायत के मतदाता इस बार परिवर्तन की बात कर रही है। उन्होंनेे कहा कि हजारो मतदाताओं के आर्शिवाद से मेरी पत्नी चुनाव मैदान में है।

श्री कृष्णा ने बताया कि मैं किसानों के लिए कुछ नया करना चाहता हूँ। बहुत से ऐसी योजना है जो इन तक नही पहुंच पाया है। मेरी प्राथमिकता रहेगी कि इन किसानों के हक की आवाज उठाकर उनका हक दिलाएंगे।आगे कहा कि सभी किसानों को समय से खाद, बीज व कृषि कार्यों के लिए लोन दिलवाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी।वर्तमान में दूसरों से खेत लेकर खेती करने वाले किसानों की संख्या ज्यादा है पर वे सरकारी लाभ से वंचित हो जाते हैं। उन्हें पैक्स से जोड़कर विभागीय योजनाओं का लाभ दिलवाया जाएगा। कृषि यंत्रों के लिए सरकारी सहायता दिलवाने का भी प्रयास करेंगे।वही दूसरी तरफ प्रभावती देवी के पक्ष में युवा समाजसेवी प्रमोद सिंह के साथ सैकड़ो समर्थक किसान स्वयं मोर्चा संभाल कर जनसम्पर्क कर रहे है।समाजसेवी ने कहा कि किसानों के साथ भेदभाव कर बहुत से किसानों को पैक्स के लाभ लेने से वंचित कर दिया गया। एक सवाल के जवाब में प्रमोद सिंह ने कहा कि हर लोगों तक पैक्स का लाभ पहुँचेगा। पैक्स कार्यों में कोई भेदभाव नहीं रखा जाएगा।बता दें जलीलपुर पंचायत में कुल मतदाताओं की संख्या लगभग 2400 है।प्रत्याशियों की संख्या तीन है।इस मौके पर पूर्व मुखिया सुखराज सिंह,पूर्व मुखिया राम निवास सिंह,अनिल सिंह,जंगबहादुर सिंह,मंगल सिंह,मुन्ना सिंह,राम आशीष सिंह,निशांत सिंह,राम प्रताप सिंह,दरोगा चौधरी, विनोद राम, क्षेत्र पंचायत सदस्य भूषण सिंह,हरेराम राजभर,गौतम राजभर,रामचीज कुशवाहा,शिवकुमार कुशवाहा,धर्मन्द्र सिंह,मणिकांत सिंह,सुबास चौधरी,भोला चौधरी,कमलेश चौधरी,सुनील राम, अनिल पादड़ी,नगीना सिंह,मनोज सिंह,अमित सिंह आदि लोग थे।