गाजीपुर:घने कोहरे और कड़ाके की ठंड से गरीबों को बचाने के लिए भवरी में श्री एस0बी0 इंटर कालेज परिसर में रविवार कम्बल वितरण किया गया।कार्यक्रम के आयोजक स्वामी सहजानन्द स्नाकोत्तर महाविधालय के वर्तमान छात्र संघ अध्यक्ष संदीप यादव के द्वारा गरीब, असहाय एवं जरूरत मंदों के बीच 300 सौ कम्बल का वितरण किया गया।

मौके पर सुलोचन यादव,सुबाष यादव,इंद्रदेव यादव,छात्र नेता राहुल सिंह यादव,छांगुर यादव,दुर्गेश यादव,सूर्यजीत यादव,ऋषिकांत यादव सहित कई गणमान्य मौजूद थे।छात्र संघ वर्तमान अध्यक्ष संदीप यादव ने इस मौके पर कहा कि जो सम्पन्न और आर्थिक रूप से सशक्त लोग हैं। वे ठंड से बचने के लिए स्वयं प्रयास कर लेते हैं। लेकिन जो गरीब और असहाय है। उन्हें कोई मदद नहीं करता है। इस कारण से उन्हें ठंड से बचने के लिए कम्बल का वितरण प्रत्येक साल किया जाता है।

मौके पर श्री एस0बी0 यादव इंटर कालेज के प्रबन्धक एडवोकेट कैलाश सिंह यादव ने कहा कि गरीबो के प्रति अपनी निष्ठा दिखाते हुए कहा कि विद्यालय प्रारंभ से ही गरीबों की मदद कर रहे हैं। चाहे शिक्षा हो या अन्य जरूरत के लिए विद्यालय प्रशासन कभी भी पीछे नहीं रहा। गरीबों के प्रति सच्ची सेवा ही मानवता का परिचायक है।
