गांव गांव मुस्लिम वेलफेयर एसोसिएशन एवं इंटर कॉलेज कमेटी का चुनाव प्रचार

जनपद गाजीपुर के प्रसिद्ध मुस्लिम बाहुल्य गांव एवं स्वतंत्रता सेनानी की लड़ाई में अगली पंत पर खड़ा रहने वाला गांव बारा जो बिहार राज से सटा हुआ है एवं गंगा तट पर स्थित है यहां मौजूद बारा इंटर कॉलेज की प्रबंध समिति का चुनाव का प्रचार प्रसार पूरे जनपद में मौजूद वोटर के यहां पहुंचकर प्रत्याशी अपने वोट के लिए लोगों से संपर्क स्थापित कर रहे हैंl
आज मोहम्दाबाद तहसील के फखनपुरा, मछटी, रानीपुर ,महेशपुर, कुंडेश्वर, शेरपुर ,मुरकी खुर्द ,मुर्की बुजुर्ग ,महारूपुर ,महेंद्र एवं कस्बा मोहम्मदाबाद आदि गांव में लोगों से संपर्क किया गया lआज जब मोहम्दाबाद अंतर्गत मुरकी खुर्द में स्थित शम्स मॉडल स्कूल में प्रतिमंडल पहुंचा तो प्रधानाचार्य राजदा खातून एवं संयोजक जयप्रकाश ने प्रतिमंडल का पुरजोर स्वागत कियाl इस अवसर पर जामा मस्जिद मुरकी खुर्द के सह सचिव नूरुल हक खान ने प्रति मंडल से पूरी जानकारी लेने के बाद विश्वास दिलाया की हम सब नेक काम में अगली पंथी पर रहते हैंl
इस अवसर पर प्रबंधक एवं सचिव के चुनाव लड़ रहे मोहम्मद हैदर खान और उनके के प्रति मंडल ने विद्यालय के कार्य को देखकर काफी सराहना किया lइस अवसर पर हाजी मंजूर खान , कैप्टन हफीज खान ,पूर्व प्रधान मंजूर खान, मोहम्मद इकराम खान ,मोहम्मद वासील खान, इसरार खान शाहनवाज खान , असलम खान ,मास्टर वासिल, मोहम्मद अली ,शाहनवाज खान ,इम्तियाज खान ,औरंगजेब, मोनू आदि मुख्य रूप से उपस्थित थेl