ग्राम प्रधान ने चलाया स्वच्छता अभियान लगातार 102वॉ सप्ताह

गाजीपुर:मुहम्मदाबाद शहीद पार्क में चकशाह मुहम्मद उर्फ मलिकपुरा के ग्राम प्रधान शशिकांत शर्मा उर्फ भुवर के नेतृत्व में युवकों ने शहीद पार्क में सफाई अभियान लगातार 102 वॉ सप्ताह चलाया।

पार्क में फैले कूड़ा-कचरा को एकत्रित कर उसे निस्तारित किया। परिसर में रोपे गए पौधों की निराई-गुड़ाई करने के बाद सिचाई की गई।इस मौके पर हरेन्द्र यादव, देवेन्द्र वर्मा, करनवीर शर्मा, शालिनी शर्मा, मनोज पासवान, हिमांशु गुप्ता, कल्लू गुप्ता आदि लोग मौजूद रहे।