बक्सर :चौसा प्रखंड के जलीलपुर पंचायत में पैक्स चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ। वोटिंग के समय ग्रामीण लोगों में काफी उत्साहित नजर आए।वोटिंग करने काफी महिलाएं भी पहुची। चुनाव करा रही प्रशासन एवं मजिस्ट्रेट का कहना है कि यहां कि जनता अच्छी है और शांतिपूर्ण तरीके से मतदान हुआ । यहां किसी प्रकार किसी को दिक्कत नहीं हुआ।उक्त जानकारी के अनुसार कुल मतदाताओं की संख्या 2426 था। जो अब वर्तमान में संशोधित मतदाता 1900 है जिसमे 1525 मत पड़े है।प्रत्याशी का जीत हार का फैसला सोमवार को शाम दो बजे तक आ जाएगा।अभी कयासों का दौर जारी है।लोग गोलबंद होकर चट्टी चौराहे मुहल्लों में अपने अपने प्रत्याशियों को जीत हार का समीक्षा कर रहे है।
