
गाजीपुर जनपद के बाराचंवर ब्लाक क्षेत्र के हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर में क्रिसमस एवम नव वर्ष के उपलक्ष्य में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि फादर प्रकाश लुईस के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।प्रार्थना नृत्य. स्वागत के दो शब्द. क्रिसमस नाटिका समेत एक से बढ कर एक सुन्दर कार्यक्रम की प्रस्तुति की गयी।कार्यक्रम को पूर्व छात्रों के द्वारा भी संबोधित किया गया।प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज के द्वारा मुख्य अतिथि को अंगवस्त्रम् एवम बुके भेंट किया गया।कार्यक्रम स्थल पर बहुत ही सुन्दर झांकी का निर्माण किया गया था।कार्यक्रम के मध्य में सेंटा क्लाज ने घूम घूम कर सभी को क्रिसमस की बधाई दी एवम उपहार भेंट किया।

अपने संबोधन में मुख्य अतिथि के द्वारा हार्टमन इण्टर कालेज हार्टमन पुर के स्थापना से लेकर आज तक के बारे में बिस्तार से जानकारी दी गयी।सभी आगन्तुक. अभिभावक एवम पूर्व छात्र छात्राओं के प्रति फादर फेलिक्स राज के द्वारा मंच से आभार ब्यक्त किया गया।सभी को क्रिसमस की बधाई दी गयी।कार्यक्रम के समापन के बाद सभी के लिए जलपान की ब्यवस्था की गयी थी।इस अवसर पर फादर सुशील पल्ली पुरोहित हार्टमन पुर मिशन.अनिल मिश्रा.सी डी जान.अरबिन्द भारती.दिनेश पाठक.प्रभाकर मणि त्रिपाठी.शुभनरायण यादव.प्रेम कुमार.राजेश कुशवाहा. इसरत अतिया. स्वर्ण लता.मनोज कुमार.सत्येंद्र नाथ पाण्डेय. उदय कुमार अजीत कुमार समेत सभी शिक्षक.शिक्षिका. छात्र छात्राएं उपस्थित रहीं।
विकास राय
