करीमुद्दीनपुर थानाक्षेत्र के उत्तमपुर में बुद्धवार की रात भोला यादव व आत्मा कुशवाहा के घर से चोरों ने लगभग 20000 रुपये व 12 साड़ियां व कुछ चांदी के गहने चुरा ले गये।इसकी जानकारी सर्वप्रथम आत्मा कुशवाहा को हुई जब वह लगभग ढाई बजे अपना वाहन खड़ा कर रहा तो देखा कि दरवाजा खुला है।घर मे प्रवेश किया तो समान बिखरे पड़े थे।बगल के भोला यादव शोर सुनकर जागे तो उनके दरवाजे की कुंडी टूटी हुई थी जब घर का निरीक्षण किया तो कपड़े बक्से बिखरे पड़े थे।
