ठंड से रिक्शा चालक की मौत

बहादुरगंज/गाजीपुर :ग्राम सनेहुआ सलामतपुर निवासी नंदू राजभर (32 वर्ष) ठंड लगने से मृत्यु हो गयी।वह रिक्शा चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण करता था।प्रतिदिन की तरह परिवार के दो जून की रोटी के जुगाड़ में रिक्शा लेकर निकला था दिनभर चलाने के बाद लौटते वक्त उसे ठंड लग गई और घर पहुंचते-पहुंचते भीषण ठंड ने इसकी जान ले ली। बताया जा रहा है कि 4 मासूमों का पिता नंदू अत्यंत गरीब था तथा किसी तरह से अपने परिवार का पालन कर रहा था