गाजीपुर: स्व0 सत्यदेव सिंह की द्वितीय पुण्यतिथि पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ़ कॉलेजेज द्वारा राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन किया गया है जो कि 28 दिसंबर 2019 दिन शनिवार प्रातः 10:00 बजे सत्यदेव कॉलेज परिसर गांधीपुरम गाजीपुर में रखा गया है जिसकी अध्यक्षता योगी आनंद सिंह संस्थापक गीता गुरुकुल फाउंडेशन मिसिंगन अमेरिका द्वारा किया जाएगा एवं डॉक्टर कमलाकर सिंह अध्यक्ष प्रवेश एवं शुल्क विनियामक आयोग मध्यप्रदेश भोपाल द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन किया जाएगा जिसमे मुख्य रूप से प्रोफेसर हरिकेश सिंह, प्रोफेसर योगेंद्र सिंह ,प्रोफेसर किशोर शास्त्री ,प्रोफेसर रमेश कुमार पांडेय ,प्रोफेसर हरिमोहन बुधौलिया, प्रोफेसर सत्यकेतु पांडेय , प्रोफेसर रामशरण पांडेय, प्रोफेसर शिवशंकर मिश्र, डॉ उपेंद्र भार्गव, डॉ उपेंद्र पांडेय, डॉ प्रभाकर सिंह, श्री सतीश सिंह एवं श्री सूर्यनाथ सिंह संपादक जनसत्ता दिल्ली की गरिमामय उपस्थिति होगी एवं समाज के वंचित समुदायों के निर्धन भाइयों का सम्मान जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक एवं सत्यदेव कॉलेज परिवार द्वारा उनका सम्मान किया जाएगा।
